काठमांडू - नेपाल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 13 महिलाओं सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लापता हैं। भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, काठमांडू से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल के चर्चित पर्यटन स्थल पोखरा के पास कास्की जिला में 19 लोग मारे गए और लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से मकान डूब गए। प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में 11 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। लुम्ले में भूस्खलन की एक अलग घटना में 14 लोग लापता हो गए हैं। इसी तरह से जिले के भदौरे गांव में हुए भूस्खलन में दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति मारे गए।