Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

नेशनल

More News

डिम्पल की अगुवाई में उत्तराखंड जीत की तैयारी

Updated on Friday, July 31, 2015 17:01 PM IST

लखनऊ - प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिम्पल यादव 2017 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का चेहरा हो सकती हैं। पार्टी सूत्रों का दावा है कि श्रीमती डिम्पल यादव की कार्यकर्ताओं में बढती लोकप्रियता और उन्हें उत्तराखंड भेजे जाने की उठ रही मांग को देखते हुए वहां के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी आगे कर सकती है। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव समेत कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव का देश में एकमात्र परिवार है, जिसके पांच सदस्य लोकसभा और एक सदस्य राज्यसभा में है। परिवार का एक सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य और सूबे का मुख्यमंत्री तथा एक विधानसभा का सदस्य तथा मंत्री है।

 

पीसीएफ का चेयरमैन भी उन्हीं के कुनबे से है। श्रीमती यादव के परिवार से यू पी कोआपरेटिव बैंक, भूमि विकास बैंक, इटावा सहकारी बैंक समेत सहकारिता की कई संस्थाओं के अध्यक्ष अथवा निदेशक हैं। सूत्रों का कहना है कि कन्नौज की सांसद को आगे कर सपा उत्तराखंड में राजपूत और पिछडे मतदाताओं पर डोरे डालने की जुगत में है। वह राजपूत हैं और उनके मायके के लोग देहरादून में रहते हैं। उत्तराखंड सपा अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से श्रीमती यादव को वहां भेजने की गुजारिश की थी। उनका दावा है कि श्रीमती यादव को आगे करने से उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भी इसका लाभ मिल सकता है।

 

सपा नेता और वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर डा. सचान का कहना है कि विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रुप में देखे जा रहे पंचायत चुनावों में भी इससे लाभ मिलेगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर-नवम्बर में प्रस्तावित हैं। पार्टी नेता राजकिशोर यादव का कहना है कि 1090 हेल्पलाइन महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों की योजना बनाने में श्रीमती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। श्री राजकिशोर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उत्तराखंड के चुनाव की कमान श्रीमती यादव के हाथों में रही तो पार्टी निश्चित रुप से विजय हासिल करेगी। उनका कहना है कि श्रीमती यादव को उत्तराखंड की कमान सौंपने का फैसला हालांकि पार्टी हाईकमान या संसदीय बोर्ड लेगा, लेकिन उत्तराखंड के कार्यकर्ता चाहते हैं कि कन्नौज की सांसद हिमालयी राज्य की बागडोर संभाले। उन्होंने दावा किया कि श्रीमती यादव की वजह से काशीपुर, उधमसिंह नगर, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों समेत कुमायूं और गढवाल क्षेत्र की तमाम सीटें सपा की झोली में आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह पार्टी का उत्तराखंड में पार्टी का अच्छा जनाधार है। जरूरत है उन्हे एकजुट करने की। उनका कहना है कि श्रीमती यादव के आने से उत्तराखंड चुनाव में मतदाता सपा के पक्ष में एकजुट हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X