मंडी - हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सड़क हादसे में सात लोगो की मौत के समाचार है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में 4 एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने अपनी जानकारी में बताया की इसमें छह लोगो की स्पॉट पर ही मौत हो गई है तथा एक व्यक्ति की अस्पताल में ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार और मंगलवार की रात लडभड़ोल में करीब 1 बजे शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ है।