सुंदरनगर - 14वीं जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में चौथे दिन प्रदेश टीम के हाथ सफलता लगी। वुशू खिलाडिय़ों ने बुधवार को तीन ब्रांज मेडल हिमाचल की झोली में डाले। 65 किलोग्राम भार में पुनीत ठाकुर, 75 किलोग्राम भार में अक्षय कुमार व 80 किलोग्राम भार में तरुतप्रीत सिंह ने वुशू ब्रांज मेडल झटके। प्रतियोगिता के अन्यु मुकाबले में तांनकुआन छात्र वर्ग में मणिपुर के एच करनजीत शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है।
छात्रा वर्ग में मणिपुर की मलेंगाबी देवी ने गोल्ड मेडल हासिल किया गया। इसके अलावा नानडाऊ छात्र वर्ग में मणिपुर के एच रामनंदा ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। छात्रा वर्ग में मणिपुर की एच लांगलेन टोंवी देवी ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। नानकुआन छात्र वर्ग में दिल्ली के नीरज पासवान ने गोल्ड जीता है। छात्रा वर्ग में मध्य प्रदेश की आरती गर्ग ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।