शिमला - हिलोपा ने सोलन को नगर निगम का दर्जा प्रदान करने की मांग उठाई है। पार्टी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की है। हिलोपा के महामंत्री डा. धर्मचंद गुलेरिया ने मांग उठाई है कि गत दिनों मंत्रिमंडल ने धर्मशाला को नगर निगम बनाए जाने पर मैरिट को अनदेखा किया गया।
इसमें नगर परिषदों में 2011 जनगणना के अनुसार जनसंख्या धर्मशाला से दोगुनी है व समस्त आधुनिक सेवाओं की आपूर्ति की शर्त है। 2011 की जनगणना में सोलन की आबादी 40 हजार के करीब दर्शाई गई है, जबकि धर्मशाला की आबादी भी इससे आधी है।