Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

वीरभद्र को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, सुनवाई अब 26 अक्तूबर को

Updated on Friday, October 16, 2015 12:58 PM IST

दिल्ली - मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मामले में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अब इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी। अतिरिक्त सोलिसीटर जनरल पीएस पटवालिया ने सीबीआई की तरफ से इस मामले की पैरवी की। सीबीआई ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करते हुए कहा है कि प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के कारण जांच एजेंसी को पूछताछ करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

 

यही नहीं, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उच्च न्यायालय ने जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति तो दी है, मगर हाई कोर्ट ने इस मामले में वीरभद्र सिंह से पूछताछ हाई कोर्ट की अनुमति लेने के बाद ही करने के आदेश दिए हैं। यह छूट उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते और देश के संघीय ढांचे को बनाए रखने के लिए जरूरी बताई गई है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में यह भी बताया कि प्रदेश के उच्च न्यायालय ने यह भी कहा है कि यदि उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह से पूछताछ की जानी है तो सीबीआई किसी महिला अधिकारी तथा प्रतिभा सिंह के वकील की उपस्थिति में ही पूछताछ करे।

 

पूछताछ से पहले उन्हें नोटिस जारी करने को भी कहा है। इन सभी निर्देशों के चलते सीबीआई के लिए मामले की जांच को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू ने सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 26 अक्तूबर को निर्धारित कर दी है। गौरतलब है कि सीबीआई ने 26 सितंबर को वीरभद्र सिंह के घर समेत उनके 11 ठिकानों पर छापा मारा था। इस छापेमारी में वीरभद्र के घर से डीए घोटाले से संबंधित अहम दस्तावेज भी बरामद किए थे। उनके घर से मिले सबूतों के आधार पर सीबीआई ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति का आरोपी बनाया है।

 

जिस दिन वीरभद्र के घर सीबीआई का छापा पड़ा, उस दिन उनकी बेटी की शादी थी। सीबीआई का आरोप है कि वीरभद्र सिंह ने यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री के पद पर रहते हुए 2009-11 में 6.1 करोड़ रुपए की बेहिसाबी संपत्ति अर्जित की है। उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर करते हुए कहा था कि उनके निजी आवास व अन्य ठिकानों पर सीबीआई ने जो रेड की है, वह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना व द्वेष से प्रेरित है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X