नई दिल्ली - मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अक्टूबर को अत्याधिक बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह 24 तारीख से उत्तर भारत में दाखिल हो रहा एक ताकतवर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस माना जा रहा है।
इसके प्रभाव के चलते दोनों राज्यों में जोरदार बारिश और भारी बर्फबारी की आशंका बन गई है। ऐसा अनुमान है कि 24 तारीख को जम्मू-कश्मीर में घने बादलों की आवाजाही के बीच मौसम करवट लेगा और बारिश- बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।