Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

कुल्लू के ऐतिहासिक दशहरा ढोल नगाड़ों से हुआ शुरू

Updated on Friday, October 23, 2015 12:47 PM IST

शिमला - ऐतिहासिक रथ को खींचे जाने के साथ ही आज विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा आरंभ हो गया। हजारों की संख्या में मौजूद स्वदेशी और विदेशी सैलानियों के बीच सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ लोगों ने रथ को ढालपुर मैदान के बीच तक पहुंचाया। इस अवसर पर हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

 

रथ को खींचे जाने की सैकड़ों वर्ष पुरानी इस परंपरा के दौरान आसमान ढोल नगाड़ों की आवाज से गूंज उठा। देवी-देवताओं के मिलन के रूप में मनाया जाने वाला कुल्लू दशहरा एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान जहां कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे वहीं मेले में करोड़ों रुपए की खरीददारी भी होगी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के जनजातीय क्षेत्रों के लोग दशहरा मेले के दौरान सर्दियों के अपने जरूरतों के सामान को खरीदते हैं। कुल्लू दशहरे का अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है। दशहरे में रथ पर सवार राजघराने के लोग शोभायात्रा पर निकलते हैं।

 

रथ पर भगवान रघुनाथ की वो ऐतिहासिक मूर्तियां भी विद्यमान रहती हैं जिन्हें करीब चार सौ साल पहले अयोध्या से कुल्लू लाया गया था। उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा की जाएगी। दशहरा उत्सव के दौरान इस दफा रूस के अलावा किर्गिस्तान, पुर्तगाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, पाली, ताईवान और नेपाल आदि देशों के कलाकार अपने देश के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनके अलावा पश्चिमी बंगाल, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के लोकनर्तक दल भी अपने कार्यक्रम पेश करेंगे। मशहूर फिल्म गायक कुमार सानू भी दशहरा उत्सव के दौरान अपने जलवे बिखेरेंगे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X