होशियारपुर - डी.ए.वी कालेज के सुपरिंटेडेंट राज कुमार भल्ला की एक युवक ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को लाईसैंसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी किरण भल्ला, जो उक्त कालेज में ही काम करती है, की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।