गुरदासपुर - भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। अशोक शर्मा इस समय पनबस के डायरेक्टर थे। आज सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई जिस पर उन्हें चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था कि रोपड़ के निकट उनका निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है और परिवार से संवेदना व्यक्त की है।