चंडीगढ़ - पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने न्यू चंडीगढ़ में बनाई जा रही ईको सिटी फेज़-2 के लिए प्लाटों की आरक्षित दरों को स्वीकृति दे दी है। सिटी बसाने के लिए यह स्कीम ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में आरंभ की जा रही है।
आज यहां मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने गमाडा द्वारा इस संबंधी रखे गये प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और सौ-तीन सौ वर्ग गज, 400-500 वर्ग गज और 1000-2000 वर्ग गज की श्रेणीयों के लिए आरक्षित दरें क्रमश: 21000 रुपये, 23000 रुपये और 30000 रुपये निर्धारित करने के लिए सहमति दे दी है। गौरतलब है कि यहां 1323 प्लाट हैं जिनमें से 855 प्लाट उन व्यक्तियों के लिए हैं जिनकी भूमि इस प्रोजेक्ट में आयी है और शेष 468 प्लाट खुली मार्किट वाले हैं।