लुधियाना - सरकारी डाक्टरों की संस्था पी.सी.एम. एसोसिएशन के आह्वान पर आज राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में दो घंटे की कलम छोड़ हड़ताल रही। उनकी मांग थी कि जिन दो सरकारी डाक्टरों को नशीली गोलियां बेचने के आरोप में एन.डी.पी.एस. कानून के तहत गिरफ्तार किया है, उनको तुरन्त रिहा किया जाये। संस्था की पंजाब इकाई के प्रधान डा. कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि गिरफ्तार किये गये मानसिक रोगों के विशेषज्ञों से जो नशीली गोलियां बरामद की गई हैं, उन पर कोई पाबंदी नहीं है। उनका कहना था कि पकड़ी गई दवाई की गोलियां नशेडिय़ों को नशे से हटाने के लिए भी सेवन की जाती हैं।