अमृतसर - अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी महिला को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब कथित तौर पर जांच के दौरान उसके सामान से 25 जिंदा कारतूस बरामद किये गए। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान मंजीत कौर ढिल्लों के रूप में की गई है, जिसके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले हैं। महिला को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह दिल्ली जाने के लिए जेट एयरवेज की उड़ान में सवार होने की तैयारी कर रही थी। अमेरिकी दूतावास को इस घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा, ‘‘ऐसे कारतूस भारत में मुश्किल से उपलब्ध होते हैं। सामान में कारतूस मिलने के बारे में पूछे जाने पर महिला ने अनभिज्ञता जतायी।