गुरदासपुर - आज प्रात: कालेज रोड पर स्थित गांव बथवाला के समीप गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव सम्बन्धी प्रभात फेरी में शामिल संगत पर एक ट्राला चढने से एक बुर्जुग महिला की मृत्यु हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने बताया कि जब प्रभात फेरी बथवाला मोड़ पर पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्राले ने संगत को अपनी चपेट में ले लिया जिससे रतनो (65) की मृत्यु हो गई जबकि महिन्द्र पाल ,बिमला देवी ,सुरजीत कौर,रीटा ,कुंती देवी ,शीला देवी सभी निवासी गांव चाहिया घायल हो गए। दुर्घटना उपरांत ट्राला चालक मौके पर ट्राला छोड़ कर फरार हो गया।