लुधियाना - केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ने कई हजार करोड़ रुपये के कथित घपले वाले लुधियाना सिटी सैंटर की स्वतंत्रत रूप से अपने स्तर पर जांच आरंभ कर दी है। यह जांच धनशोधन निवारण अधिनियम (प्रवेंशन आफ मनी लौंडरिंग एक्ट) 200 की धारा 15 के अंर्तगत शुरू की गई है।
अति विश्वसनीय विभागीय सूत्रों से एकत्रित की गई जानकारी अनुसार विभाग ने इस हेतु मामले में लिप्त सभी सरकारी अधिकारियों को आगामी 9 जनवरी को निदेशालय के जालंधर स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए सम्मन जारी कर दिये हैं। सभी अधिकारियों को उस दिन प्रवर्तन निर्देशालय के कार्यालय में पहुंच कर अपने बयान दर्ज करवाने का कहा गया है। पता चला है कि प्रथम चरण में केवल कथित घपले के मामले में लिप्त अधिकारियों से ही पूछताछ होगी।