बठिंडा - लगभग दो वर्ष पहले हुये अंतरजातीय विवाह के मामले में बीती रात लडक़ी के पिता द्वारा लडक़े के पिता पर गोली चलाये जाने के सम्बंध में लडक़ी के पिता सहित तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस थाना नईयांवाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग दो वर्ष पहले गांव महमा सरजा के सुखदेव सिंह के बेटे सोनू ने किसान इन्द्रजीत सिंह की बेटी से चंडीगढ़ में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था, जिसको लेकर लडक़ी पक्ष वालों के मन में गुस्सा था।
बीती रात लगभग 8 बजे जब सुखदेव सिंह गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था तो उसी समय इन्द्रजीत सिंह ने कथित रूप से अपने लाईसैंसी रिवालवर से सुखदेव सिंह पर गोली चला दी जो उसकी छाती पर लगी। आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गया। सुखदेव सिंह के वारिसों ने उसे पहले गोनियाना मंडी के अस्पताल में भर्ती करवाया व बाद में उसे गंभीर हालत को देखते हुये गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकाट ले जाया गया। थाना प्रभारी नईयांवाला संदीप सिंह के अनुसार घायल सुखदेव सिंह के बयान पर आरेापी इन्द्रजीत सिंह, उसके बेटे कुलदीप सिंह व रिश्ते के भाई लछमण सिंह के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।