श्रीआनंदपुर साहिब। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) वरिष्ठ नेता सजा पूरी होने के बाद भी देश की विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई के मुद्दे पर शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से मिलेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि शिअद नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इन सिख बंदियों की रिहाई का मामला केंद्र सरकार के सामने जोर-शोर से उठाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। केंद्र द्वार इन मामलों को खारिज करने की ओर ध्यान दिलाए जाने पर बादल ने कहा कि राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्र से अबतक कोई सूचना नहीं मिली है।