होशियारपुर - पंचायत में तलाक लेने के बाद पत्नी के साथ मारपीट कर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना टांडा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक थाना चब्बेवाल के अधीन गांव नोनीतपुर की निवासी एक महिला ने जिला पुलिस प्रमुख के पास एक लिखित शिकायत की थी कि उसने अपनी बेटी की शादी थाना टांडा के अधीन गांव खोखरा के निवासी लखवीर सिंह के साथ की थी। उसके मुताबिक कुछ कारणों के चलते दोनो में पंचायती तलाक हो गया। उसका आरोप था कि तलाक के बावजूद आरोपी लखवीर सिंह उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता रहा।