ज़िंदगी में किसी भी वजह से आया बुरा वक्त बड़ा मुश्किल होता है। किंतु व्यावहारिक तौर पर इस सच्चाई को भी नकारा नहीं जा सकता कि अच्छाई का संग मिलने से ही बुराई दूर होने लगती है। इसी सोच व आस्था से हिन्दू धर्म परंपराओं में बुरे वक्त, हालात या बदहाली से बचने के लिए शिव उपासना मंगलकारी मानी गई है।