Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

प्रधानमंत्री ने एनसीसी रैली को संबोधित किया

Updated on Wednesday, January 30, 2013 11:56 AM IST

प्रधानमंत्री ने एनसीसी रैली को संबोधित किया प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने समाज में सकारात्‍मक परिवर्तन की शुरूआत करने और राष्‍ट्र निर्माण में अपना श्रेष्‍ठ योगदान देने के लिए एनसीसी कैडिटों का आह्वान किया। कल एनसीसी कैडिटों की रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने जरूरत के समय एनसीसी की प्रतिबद्धता और महत्‍वपूर्ण भूमिका को स्‍वीकार किया। उन्‍होंने कहा कि एनसीसी एक अग्रणीय संगठन है जो युवाओं में श्रेष्‍ठ मूल्‍यों और ऊंचे आदर्शो का समावेश करता है तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में श्रेष्‍ठता प्राप्‍त करने के लिए प्रचुर अवसर उपलब्‍ध कराकर उन्‍हें महान राष्‍ट्र के योग्‍य नागरिक बनाता है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने गैरीसन परेड ग्राउंड में एनसीसी कैडिटों के 17 दस्‍तों और एक घुड़सवार दस्‍ते द्वारा दी गई शानदार परेड की सलामी ली।

शानदार मार्च पास्‍ट के बाद एनसीसी के तीनों अंगों से चुने गए कैडिटों द्वारा प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया गया। घोड़ों पर सवार कैडिट प्रधानमंत्री के सामने से राष्‍ट्रीय, सेवा और एनसीसी के झंडे लेकर एकता और अखंडता के प्रतीक रूप में सरपट दौड़कर गुजरे। एडवांस लाईट हेलीकॉप्‍टरों और एम-आई 17 हेलीकॉप्‍टरों से भी कैडिटों में रोमांचक और साहसिक प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध किया। इसके बाद प्रदर्शित पाँच झांकियों में सेना, वायु सेना, नौसेना, खेल, साहसिक और पर्यावरण, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में भी एनसीसी कैडिटों द्वारा की गई विविध गतिविधियों का भी भव्‍य प्रदर्शन किया गया। हजारों युवा कैडिटों ने ‘हम होंगे कामयाब’ और ‘सारे जहां से अच्‍छा’ की मधुर धुनों पर सुंदर पीटी मार्च किया। प्रधानमंत्री ने विभिन्‍न श्रेणियों में साधारण स्‍तर से उत्‍कृष्‍ट स्‍तर प्राप्‍त करने वाले कैडिटों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के बैनर से चैम्पियन महाराष्‍ट्र निदेशालय को सम्‍मानित किया गया। रैली में रक्षा मंत्री श्री ए.के.एंटनी, रक्षा राज्‍य मंत्री श्री जितेंद्र सिंह, रक्षा सचिव श्री शशिकांत शर्मा और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित अनेक अतिथियों और गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X