बठिँडा, 26 जनवरी : पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने नवयुवकों को नशों से बचाने के लिए माता पिता को सतर्क भूमिका निभाने का आग्रह किया और पुन: कहा कि पंजाब की शिअद -भाजपा सरकार द्वारा नशों विरूद्ध शुरू किया अभियान तबतक चलेगा जब तक राज्य में नशाखोरी का पूर्ण रूप से खात्मा नही होता उन्होने समाज में महिलाओं का सम्मान बढाने के लिए लोगों के अधिक संवेदनशील होने पर भी जोर दिया आज यहां बहुउदेशीय खेल स्टेडियम में भारत के 64वें गंणतत्र दिवस के समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के पश्चात अपने संदेश में स. बादल ने कहा कि पंजाब भूगौलिक तौर पर अंतराष्ट्रीय सीमा के साथ लगा होने के कारण नशों की तस्करी के पक्षमें संवेदनशील है परंतु पंजाब पुलिस के यत्नों के कारण पिछले पांच छ: वर्षो दौरान रिकवरी कई गुणा अधिक होने के कारण पंजाब में नशों को बडा काबू किया गया है। उन्होने कहा कि नशों विरूद्ध अभियान जारी रहेगा और किसी को भी पंजाब की युवा शक्ति को नुकसान नही पहुंचाने दिया जाएगा।
स. बादल ने आगे कहा कि देश के भिन्न भिन्न भागों में महिलाओं पर गंभीर हमलों ने हमें यह याद दिलाया है कि हम आजादी के 65 वर्षो बाद भी लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान पेैदा करने में कामयाब नही हो सकें है। हम मादा भ्रूण हत्या को रोकने और लडकियों को पढाने के मामले में भी पीछे है 21 वीं सदी में महिलाओं पर घातक हमलों ने हमें यह याद दिलाया है कि हमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यक्रम शुरू करने के अतिरिक्त महिलाओं विरूद्ध जुर्मो के दोषियों को मिसाली सजा देने के लिए कडे कानून बनाने के अतिरिक्त इन मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक अदालते स्थापित करनी चाहिए। पंजाब सरकार ने वर्ष 2013 को महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति समर्पित कियाहै। स. बादल ने कहा कि पंजाब के सूझबान वोटरों ने अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करते हुये शिअद -भाजपा सरकार को पुन सत्ता में लाकर इसकी लोकपक्षीय और गरीब पक्षीय नीति को तसदीक करते हुये एक नया इतिहास बनाया है। वोटरों द्वारा हमें दी गई इस नई जिम्मेवारी ने हमारे आगे उनकी और बढ चुकी उम्मीदों की पूर्ति के लिए अपने वायदों को और अधिक शिदत से पूरा करने की चुनौती रखी है।
गणंतत्र दिवस की लोगों को शुभकामनाए देते हुये स. बादल ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि पंजाबियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम दौरान 80 प्रतिशत से अधिक कुर्बानियां की हेै पंजाब ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष दौरान एक अदभूत और बेमिसाल भूमिका अदा की है। उन्होने घोषणा की कि इस वर्ष पंजाब देश का पहला बिजली की बहुतात वाला राज्य बन जाएगा। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य होगा जिस के पास अमृतसर , मोहाली और माछीवाडा के रूप में तीन अंतराष्ट्रीय और पठानकोट,लुधियाना और बठिँडा के रूप में तीन घरेलू हवाई अडडे होगें। 147 शहरों और कस्बों के योजनाबद्ध विकास के लिए एक व्यापाक शहरी मिशन आंरभ किया गया है जिसके तहत दस हजार करोड रूपये के निवेश से इन शहरों में 24 घंटे निविघ्र बिजली आपूर्ति,स्वच्छ पेयजल और सीवरेज की 100 प्रतिशत व्यवस्था होगी। स. बादल ने कहा कि बठिंडा -चंडीगढ सडक चौमार्गीय होगी और 2500 करोड का यह प्रोजैक्ट अगले महीने शुरू होगा। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने 200 करोड रूपये की लागत से राज्य में छ: हॉकी एस्ट्रोट्रफ स्टेडियम, सात बहुउद्धेश्यीय स्टेडियम, मोहाली में एक स्पोर्टस कम्पलैक्स, घुद्दा में एक पंजाब इन्स्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस और जालन्धर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्टस होस्टल स्थापित करके राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को उच्च स्तर पर अपग्रेड किया है। इसके अतिरिक्त 22 करोड़ रूपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार जिमनेजियम स्थापित करने के अतिरिक्त नौ हजार खेल किटें भी बांटी गई है। तीन बार विश्व कप कब्बडी टूर्नामैंट के सफल आयोजन से पंजाबियों की मांॅ खेल कब्बडी को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मकबूल बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त उन्होने पंजाब सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही आटा दाल स्कीम , शगुन स्कीम,बुढापा पैंशन और समाज कल्याण की योजनाओं का भी जिक्र किया। समागम दौरान परेट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी ओैर डी एस पी श्री राजपाल सिंह की अध्यक्षता में परेट की टुकडियों द्वारा मारच पास्ट किया गया। विभिंन विभागो द्वारा तैयार विकास को दर्शाती झांकिया निकाली गई विभिंन स्कूली टीमों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। समागम दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा स्वंतत्रता संग्रामियों के पारिवारिक सदस्यों ,विभिंन क्षेत्रों में अहम प्राप्तिया करनी वाली शख्शियतों का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर अल्ट्राटैंक सीमेंट प्राइवेट लि. बठिँडा द्वारा रेैडक्रांस सोसायटी बठिंडा का उपलब्ध करवाई 60 सिलाई मशीनें और 20 टाईसाईकिल भी जरूरतमंदो को दिये गये। स. बादल द्वारा इस अवसर पर महंत गुरूबंता दास (डीफ एंड डम) स्कूल के लिए दो लाख रूपये देने की घोषणा की गईऔर जिले के स्कूलों में सोमवार दिनांक 28 जनवरी 2013 को अवकाश की घोषणा की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमीशनर श्री कमल किशोर यादव ,आई जी श्री निर्मल सिंह ढिल्लौ,जिला एवं सैंशन जज श्री जसपाल सिंह ,जिला पुलिस मुख्य श्री रवचरण सिंह बराड ,अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर विकास श्री मोहम्मद तईयब,अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर श्री राजीव पराशर व अन्य शख्शियतें उपस्थित थी।