चण्डीगढ़, 31जनवरी : शिअद के प्रधान और पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने मोगा उपचुनावों में शिअद व भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार श्री जोगिन्द्र पाल जैन के चुनाव अभियान को शुरू करने के लिए पार्टी के सभी सीनियर नेताओं की बैठक 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे किंगडम रिजार्ट , निकट बूग्गीपुरा चोक, जीटी रोड मोगा में बुला ली है।
आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस संबध में जानकारी देते हुये पार्टी के सचिव और प्रवक्ता डा.दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि इस बैठक को शिअद के सरप्रस्त और पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल भी संबोधन करेगें। इस बैठक में पार्टी के सभी सीनियर नेता, संसद सदस्य, मंत्री साहिबान,मुख्य संसदीय सचिव,विधायक,भूतपूर्व विधायक,जिला जत्थेदार,एस जी पी सी के सदस्य और जत्थेबंदी के अन्य सीनियर पदाधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा गया है। डा.चीमा ने बताया कि स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा मुख्य तौर पर बैठक में शामिल होने वाले पार्टी के सभी नेताओं को निर्देश दिये गये है कि चुनाव आचार संहिता का सम्मान करते हुये कोई भी नेता सरकारी गाडी का प्रयोग न करे न ही अपनी गाडी पर लाल बत्ती का प्रयोग करे। उन्होने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या भी बिल्कुल जरूरत अनुसार संकोच कर करने के निर्देश दिये गये है। इस बैठक में चुनाव प्रचार को सुचारू ढंग से चलाने के लिए विचारविमर्श किया जाएगा और सभी नेताओं की जोन अनुसार डियूटिया लगाई जाएगी।