नई दिल्ली: लंदन ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के विश्व वरीयता क्रम में दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
पुरुष एकल में भारत के पारूपल्ली कश्यप ने भी अपने करियर में अब तक का सबसे ऊंचा नौवां क्रम बनाए रखा है।
कश्यप लंदन ओलिम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। महिला वर्ग में हैदराबाद की पीवी सिंधु ने 16वां क्रम बनाए रखा है।