राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह ने पूर्ण राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।
इस शुभ अवसर पर अपने बधाई सन्देश में श्रीमती उर्मिला सिंह ने राज्य के लोगों की शांति एवं समृद्घि की कामना की है तथा आशा व्यक्त की कि राज्य समग्र विकास में नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और राष्ट्र की प्रगति एवं खुशहाली में योगदान देगा।