Updated on Wednesday, January 30, 2013 16:04 PM IST
चण्डीगढ़, 29 जनवरी : पंजाब में पशु धन के स्वास्थ्य,नस्ल,उत्पादन और गुणवत्ता वैज्ञानिक ढंग से बढाने के उदेश्य से राष्ट्रीय डेयरी योजना तहत एक विस्तारित योजना तैयार की गई है।
आज यहां पशु पालन मंत्री श्री सरवण सिंह फिल्लौर ने पंजाब पशु धन विकास बोर्ड की 17वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि राष्ट्रीय डेयरी योजना-1 तहत 32.86 करोड रूपय खर्च किये जाएगे। उन्होने कहा कि इस राशि में से नाभा ओैर रोपड में सीमन बैंको का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होने कहा कि वर्ष 2010-11 दौरान राज्य की तीन सीमन बैंको द्वारा 31 लाख सीमन किटों के लक्ष्य के मुकाबले 34.25 लाख सीमन किटे तैयार की गई हे उन्होने कहा कि सीमन किटो के उत्पादन को 2017 तक दुगना किया जाएगा स. फिल्लौर ने कहा कि राज्य में दूध उत्पादन को बढाने के लिए सरकार द्वारा नस्ली सुधार , कृत्रिम गर्भधारण की प्रक्रिया को बढाने के लिए अनकों कदम उठाए गये है।
स. फिल्लौर द्वारा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिये गये कि वह राज्य में पशुधन के स्वास्थ्य संभाल , पशु स्वास्थ्य सेवाए,भयानक बीमारियों के हल के लिए पोली क्लीनिको का सुचारू कार्य विश्वसनीय बनाए उन्होने कहा कि पिछले एक वर्ष के अंदर राज्य के पोली क्लीनिकों मे 51932 पशुओं के ईलाज के केस आए थे इसके अतिरिक्त इन पोली क्लीनिकों में पशुओं के 5053 बडे और 1173 छोटे आपरेशन भी सफलता पूर्वक किये गये।
सबडिवीजन स्तर पर वेटरनरी सेवाओ को और सुचारू समय के बराबर बनाने के सब डिवीजनों पर सीनियर वेटरनरी डाक्टरों की नियुक्ति की गई है इसके अतिरिक्त सब डिवीजन स्तर पर अस्पतालों में खून टेस्ट, वीर्य टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। विभाग द्वारा पशु पालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सुविधाए देने के लिए मोबाईल वेटरनरी यूनिट भी शुरू किये गये है जोकि घर घर जाकर पशुओं का ईलाज कर रहे है।
बैठक दौरान वित सचिव पशुपालन श्री जी विजरालिंगम ,डायरैक्टर पशुपालन और विभाग के अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment