चण्डीगढ़, 31जनवरी : शिअद के सरप्रस्त और पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रधान और पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल अकाल पुरख द्वारा दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा मेनेजमैंट कमेटी के चुनावों में बख्शी गई महान फतेह के शुकराने के रूप में चार फरवरी को सुबह 11 बजे श्री हरमिंदर साहिब में अकाल पुरख का शुकराना करने के लिए जाएगें। इस अवसर पर दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी के चुनावं में शिअद द्वारा जीते सभी मैम्बर साहिबान उनके साथ शामिल होगे यह जानकारी आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से पार्टी के सचिव व प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने दी।