शिमला - शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटीज प्रोजेक्ट के लिए ड्राफ्ट कन्सेप्ट नोट जारी कर दिया है। तीन रोज पहले दिल्ली में शहरी विकास मंत्री वेंकैयानायडु की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे जारी किया गया। विभिन्न राज्यों के साथ अब अंतिम बैठक होगी, जिसमें शहरी विकास मंत्रियों से चर्चा करने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।