सिंगापुर - सिंगापुर के लिटिल इंडिया में हुए दंगों में शामिल एक भारतीय को बेंत से मारने की सजा से बख्शते हुए उसे 25 महीने की जेल की सजा दी गई, क्योंकि उसका रिकॉर्ड साफ था और उसने अपने किए के लिए पछतावा जताया। गत वर्ष लिटिल इंडिया में हुई हिंसा 40 साल में सबसे भयावह हिंसा है।
वरिष्ठ जिला जज ऑंग हिआन सुन ने यह फैसला सुनाया। लोक अभियोजक ने अदालत से सामीयाप्पन सेलाथुरई को 3 बेंत मारने की अपील की थी। सामीयप्पन को पिछले साल 8 दिसंबर की रात हुए दंगों में भूमिका के लिए पिछले महीने जेल की सजा दी गई थी।