मुंबई - अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी की मुलाकात पिछले बिग बॉस शो के दौरान हुई थी और शो में ही दोनों खास दोस्त बन गए थे। दोस्ती शो खत्म होने के बाद भी जारी रही। अरमान की मां ने तो दोनों को आशीर्वाद भी दिया। तनीषा-अरमान ने साथ छुट्टियां भी बिताई। अब नया बिग बॉस का सीजन शुरू होने को है और अरमान-तनीषा में ब्रेक-अप की खबरें आ रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों दोनों ने मिलकर यह फैसला किया कि अब इस रिलेशनशिप को खत्म कर देना चाहिए और दोस्त बने रहना चाहिए क्योंकि दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो और विवाद ज्यादा बढ़ जाए बेहतर है अलग हो जाए।
दोनों में ब्रेक अप होने के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि तनीषा के परिवार को अरमान पसंद नहीं है इसलिए दोनों की राहें जुदा हो गईं। दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि तनीषा और अरमान का व्यक्तित्व तथा स्वभाव बेहद अलग है इसलिए दोनों में पट नहीं रही थी। बिग बॉस में परिस्थितियां अलग थीं इसलिए दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए थे। फिलहाल अरमान और तनीषा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।