मुंबई - दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह पैसे के लिए फिल्मों में काम नहीं करती हैं। दीपिका की पिछले वर्ष रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों की सफलता के बाद दीपिका इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं।
दीपिका इन फिल्मों की सफलता के बाद फिल्म चयन करने के मामले में पैसे पर नहीं बल्कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर ध्यान देती हैं। दीपिका का कहना है कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में ही सोचती हैं। यदि फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें अच्छी लगती है तभी वह उस फिल्म में काम करना स्वीकार करती हैं।