चंडीगढ़ - पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि रा'य के सभी पुलिस व सिविल अधिकारियों की संपति रिटर्न संबधित विभाग की वैबसाईटो पर अपलोड की जाएगी।
आज यहां मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी विजिलैस के साथ बैठक दौरान बादल ने कहा कि वह इस संबधी जानकारी एकत्र करने के लिए प्रक्रिया शुरू करें और इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होने कहा कि इस संबधी हैडक्वाटरों व फील्ड में तैनात कंट्रोलिंग अधिकारियों शीघ्र निर्देश जारी किये जाए।