नई दिल्ली - महिला युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने दाहिने घुटने में खिंचाव के कारण इंचियोन एशियाई खेलों से नाम वापस ले लिया। विश्व चैंपियनशिप में अश्विनी पोनप्पा के साथ कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला के दाहिने घुटने में दर्द था। उसने डॉक्टर को दिखाया जिन्होंने उसे अगले 2 सप्ताह आराम की सलाह दी है।
ज्वाला ने कहा कि मैंने दो डॉक्टरों को दिखाया जिन्होंने 10 से 12 दिन आराम की सलाह दी। मेरे पास एशियाड से नाम वापस लेने के अलावा कोई चारा नहीं था। मैंने अपने करियर में चोट के कारण किसी टूर्नामेंट से नाम वापस नहीं लिया लिहाजा यह अजीब है।