नई दिल्ली - टोयोटा की नई इनोवा 2.4 लीटर इंजन के साथ नवंबर में सामने आने वाली है। हाल ही में टोयोटा ने अपनी एसयूवी फॉर्च्युनर का नया मॉडल थाईलैंड तथा इंडोनेशिया में लॉन्च किया है।कुछ सप्ताह पहले ही नई इनोवा की एक तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई थी, जिससे इसके नए डिजाइन के बारे में काफी हद तक सभी को जानकारी मिल गई है। नई इनोवा का डिजाइन एल्टिस, कैमरी तथा हाइलैंडर से मिलता-जुलता सा प्रतीत हो रहा है।