जम्मू - जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में करीब डेढ़ माह पूर्व हथियार लेकर फरार हुए दो आतंकवादी गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने डोडा के पश्चिमोत्तर क्षेत्र गडी नाला के पास बुधवार आधी रात करीब 12 बजे तलाशी अभियान चलाया।
सुरक्षा बलों को देखते ही वहां छिपे आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से जारी गोलीबारी के बीच गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दो आतंकवादी मारे गए। उनके पास से एक एके रायफल और एक आईएनएसएएस बरामद की गई है। अंतिम समाचार मिलने तक अभियान जारी था।