बीजिंग - चीन के हुनान प्रांत की एक गुफा में वैज्ञानिकों ने 47 मानव दांत बरामद किए हैं जो इस बात का सबूत है कि शुरूआती आधुनिक मानव पूर्वी एशिया में ही रहा करते थे। दाओश्यान काउंटी की फुयान गुफा से दांत और जानवरों के कंकाल बरामद मिले। सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार इनके जांच और विश्लेषण के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे कि ये दांत होम सेपियेंस (मानव) प्रजाति के हैं। इससे पता चला है कि आधुनिक व्यक्ति 80,000 से 120,000 साल पहले यहां रहे थे।
ये दांत गुफा से साल 2011 से 2013 के बीच बरामद किए गए, लेकिन इनके बारे में जानकारी अभी हाल ही में विज्ञान जर्नल नेचर के ऑनलाइन संस्करण में दी गई। इस जर्नल के कार्यकारी संपादक निक कैम्पबेल ने कहा कि चीन से मिले मानवीय दांत ने उस क्षेत्र में हमारे लिए कुछ नए दरवाजे खोल दिए हैं जिनकी हमारे पास बहुत कम जानकारी थी।