Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान जारी

Updated on Friday, October 16, 2015 13:42 PM IST

पटना - बिहार में दूसरे चरण के मतदान के दौरान आज छह ज़िलों में मतदान हो रहा है। आज सात बजे से शुरु हुए मतदान में कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया ज़िलों की 32 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर कुल 456 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 32 महिलाएं हैं। सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे, जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक और कुछ क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक तय किया गया है।

 

कई तरह के नए प्रयोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कई तरह के नए प्रयोग किए हैं। इसी चरण में गया जिले में सात ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जहां सभी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी। इन बूथों पर कोई पुरुष कर्मचारी नहीं होंगे। यहां पोलिंग एजेंट, सुरक्षाकर्मी और वेब कास्टा का काम भी महिलाएं करेंगी। ये सभी बूथ गया शहरी सीट के क्षेत्र में बनाए गए हैं। स्थानीय डीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि मतदान में भी महिला सशक्तिकरण को दर्शाने के लिए यह प्रयोग किया गया है।

 

डीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि महावीर इंटर कॉलेज और मध्य विद्यालय में चार और गया कॉलेज में तीन ऐसे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के जिम्मे होगी। डीएम के मुताबिक महिला पदाधिकारियों से लेकर शिक्षा, कल्याण, स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों की महिला कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इस काम को पूरा करने के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद इन्हें ट्रेंड किया गया है।

 

सात चयनित मॉडल बूथों पर प्रशासन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं। वोट देने के लिए वोटरों को खड़े होकर इंतजार करने के स्‍थान पर वेटिंग चेयर की सुविधा भी होगी। इन बूथों पर पेयजल सहित कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था महिलाओं के भरोसे रहने वाले इन सात बूथों पर वेबकास्टिंग की कमान भी महिलाओं को सौंपी गई है। इस बूथ पर होने वाली वोटिंग का लाइव प्रसारण निर्वाचन आयोग और जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से देखा जाएगा।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X