चंडीगढ़ - आज वेस्टर्न डिजिटल ने नई डब्लूडी एलीमेंट्सन्न् एसई एसएसडी की घोषणा की। यह एक नया पोर्टेबल स्टोरेज समाधान है, जो उत्तम परफॉर्मेंस के साथ पॉकेट-साईज़ का डिज़ाइन भी प्रस्तुत करता है। यह कंपैक्ट डिवाईस उन उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन समाधान है, जिन्हें फाईल्स को तेजी से मूव करने के लिए पोर्टेबल ड्राईव की जरूरत होती है। डब्लूडी एलीमेंट्सन्न् एसई एसएसडी के साथ उपभोक्ताओं को अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप एवं अन्य डिवाईसेस में स्टोर किए गए कंटेंट का पूरा नियंत्रण मिल जाता है, फिर चाहे वह कंटेंट मनोरंजन के लिए बनाया गया हो या किसी कार्य को पूरा करने के लिए।