Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.63 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Updated on Monday, April 27, 2020 15:06 PM IST

नयी दिल्ली - सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1,63,795.48 करोड़ रुपये बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। रिलायंस के अलावा शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक को बाजार मूल्यांकन में नुकसान उठाना पड़ा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,21,904.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,98,499.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजह 22 अप्रैल को फेसबुक द्वारा रिलायंस जियो में बड़े निवेश की घोषणा है। फेसबुक ने ‘जियो प्लेटफॉर्म’ में 5.7 अरब डॉलर (करीब 43,574 करोड़ रुपये) का निवेश कर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,941.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,140.35 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 12,351.08 करोड़ रुपये बढ़कर 2,80,369.48 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 10,282.58 करोड़ रुपये बढ़कर 2,37,255.01 करोड़ रुपये और टीसीएस का 4,315.24 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,296.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,571.92 करोड़ रुपये घटकर 2,16,778.54 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 21,983.99 करोड़ रुपये गिरकर 4,94,212.28 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 17,502.34 करोड़ रुपये गिरकर 2,73,550.94 करोड़ रुपये, आईटीसी का 9,956.71 करोड़ रुपये घटकर 2,21,260.16 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 4,309.89 करोड़ रुपये गिरकर 2,69,695.48 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 261.50 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूट गया।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X