नई दिल्ली - 2017 खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं। इस साल सेंसेक्स-निफ्टी ने करीब 28 फीसदी रिटर्न दिए हैं। कई सेक्टर ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है जबकि कुछ सेक्टर को झटका भी लगा है। अमरीका में प्राइसिंग प्रेशर से फार्मा के नतीजों पर दबाव रहा है। फार्मा सेक्टर पर यूएसएफडीए की सख्ती का भी असर दिखा। अमरीका में नई दवाओं के लॉन्च में कमी आई। भारत में जीएसटी, नोटबंदी का भी असर दिखा।