जयपुर - स्टेट बैंक के दबाव में सहयोगी बैंकों में कर्मचारियों की सेवा शर्तो में तब्दीली की जा रही है। जिससे सहयोगी बैंकों में कार्यरत 40 हजार कर्मचारी उद्वेलित है और स्टेट बैंक की ओर से लागू कराई जाने वाली कैरियर प्रोग्रेसन नीति का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि इसके विरोध में सहयोगी बैंकों के कर्मचारी 4 जून को हड़ताल कर चुके है और अब बैंककर्मियों के शीर्ष संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने 8 जनवरी 2016 को सभी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का आव्हान किया है।