नई दिल्ली - चालू शादी विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने और विदेशों में मजबूती के रख को देखते हुए बीते सप्ताह भी सोने की कीमतों में तेजी रही और इसकी कीमत 27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघते हुए 27,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सप्ताह के दौरान औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत में भी तेजी आई। सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रख के अलावा चालू शादी विवाह के सत्र की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण मुख्यत: सोने की कीमत 27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गई।