नयी दिल्ली - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ जमाओं पर 9 प्रतिशत ब्याज दे सकता है। पिछले दो वित्त वर्षों में यह दर 8.75 प्रतिशत थी। ईपीएफओ के ट्रस्टी और भारतीय मजदूर संघ के सचिव पीजे बनसुरे के मुताबिक, 'चालू वित्त वर्ष के लिए 34,844.42 करोड़ रुपये की आय का अनुमान बढ़ सकता है। इस प्रकार, ईपीएफओ 2015-16 के लिए पीएफ जमाओं पर 9 प्रतिशत ब्याज दे सकता है।' ईपीएफओ के सितंबर में लगाये गये आय अनुमान के मुताबिक इस दर के बाद 100 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।