नई दिल्ली - सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने नए ग्राहकों के लिए एक योजना के तहत प्रथम दो महीने के लिए मोबाइल की कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटा दी हैं। बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि कॉल दरें प्रति मिनट और प्रति सेकेंड दोनों के बिलिंग प्लान में घटाई गई हैं।
यह नये कनेक्शन लेने के प्रथम दो महीने के लिए वैध होंगी। बीएसएनएल का कनेक्शन लेने वाले नए ग्राहक को प्रति सेकेंड प्लान के लिए 36 रुपए और प्रति मिनट प्लान के लिए 37 रुपए का प्लान वाउचर खरीदना होगा।