भोपाल - शहर के संगीत प्रेमियों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल इस शुक्रवार जोरदार लाइव रॉक बैण्ड का आयोजन करने जा रहा है। रात 9 बजे से ग्राण्ड लोटस-द न्यू बॉलरूम में आयोजित होने वाले इस हाई वोल्टेज कार्यक्रम में चण्डीगढ़ से आ रहे जाने माने रॉक बैण्ड फ्लाइट मोड द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह बैण्ड नए युग की प्रयोगात्मक शैली के संगीत के लिए जाना जाता है। इस दौरान कोर्टयार्ड बाय मैरियट की ओर से मेहमानों के लिए असीमित भोजन व पेय पदार्थों के व्यापक इंतजाम रहेंगे।
बैण्ड के मुख्य गायक विवेक नागरा, ड्रमर विशांत नागरा, गिटारिस्ट वैभव छाबड़ा,, परकूसनिस्ट रजत तथा बेसिस्ट अंकुर मेंदीरत्ता अपने संगीत से पूरी शाम श्रोताओं को जोश व मस्ती से सराबोर करेंगे। बैण्ड के इन सदस्यों को उनकी खुद की स्टायल व अलग पहचान वाले संगीत के लिए भी जाना जाता है। वे अपने एकदम जुदा अंदाज, मन को भाने वाले संगीत तथा एक से बढ़कर एक गीतों को अपने साजों से निकलने वाली धुनों में पिरोकर पेश करेंगे। बैण्ड के लीडर विवेक नागरा कहते हैं संगीत अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। यह जीवन में खुशियां लाता है। साथ ही यह संगीत को बनाने व सुनने वाले के भीतर शांति और प्यार को पैदा करता है।