Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

5 गाड़ियां जो देती हैं नई महिंद्रा एक्सयूवी 300 को टक्कर

Updated on Wednesday, February 27, 2019 18:05 PM IST

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने 14 फरवरी 2019 को अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी “एक्सयूवी 300” को लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। अब आपको बताते हैं महिंद्रा की नई एक्सयूवी 300 को कौन-कौन से कार से टक्कर दे रही हैं, यानि मार्केट में इसका सीधा मुकाबला किससे होगा। मुख्य तौर पर इस महिंद्रा गाड़ी को टक्कर देने वाली कारों की लिस्ट में फोर्ड ईकोस्पोर्ट्स, हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी विट्रा ब्रिजा, टाटा नेक्सॉन  और होंडा डब्ल्यू आर-वी हैं। 

महिंद्रा एक्सयूवी 300 की खासियत

महिंद्रा एक्सयूवी 300 का डीजल वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा जबकि पेट्रोल वेरिएंट में पावर के लिए 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 110 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। पेट्रोल वेरिएंट के माइलेज की बात करें तो 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। महिंद्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल इंजन (W4 वेरिएंट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये है, और डीजल इंजन (W4 वेरिएंट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। 

1- फोर्ड ईकोस्पोर्ट्स 

सबसे पहले फोर्ड ईकोस्पोर्ट्स और महिंद्रा एक्सयूवी 300 की टक्कर की बात करते हैं। फोर्ड ईकोस्पोर्ट्स का डीजल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसका माइलेज 23 किलोमीटर प्रति लीटर का है, जोकि महिंद्रा एक्सयूवी 300 से तीन किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट्स में पावर के लिए 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ईकोस्पोर्ट्स का पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि, 1.5 लीटर के ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट में 14.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 

2- मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा केवल डीजल इंजन के साथ आती है, जो 89 bhp की पावर और 200 Nm के पीक टॉर्क जनरेट करता है। गाड़ी 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह कॉम्पैक्ट SUV विद्युत रूप से फोल्डिंग OVRMs और पुश स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ आती है। मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा की कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि महिंद्रा एक्सयूवी 300 से करीब एक लाख रुपये कम है। 

3- हुंडई क्रेटा

क्रेटा तीन इंजन ऑप्शन में मार्केट में उपलब्ध है। इसमें एक 123 bhp पावर वाला 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन है, दूसरा 128 bhp पावर वाला 1.6-लीटर डीजल इंजन, और तीसरा 90 bhp पावर वाला 1.4-लीटर डीजल इंजन है। क्रेटा के 1.6-लीटर वाले दोनों इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मौजूद है। 1.4-लीटर वाले इंजन में सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 14.14 लाख और 15.63 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तय की है। 

4-टाटा नेक्सॉन

नेक्सॉन में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 108 पीएस की पॉवर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन है, जो 108 bhp की पॉवर और 170 Nm का टॉर्क देता है। दोनों गाड़ियाँ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गिअर बॉक्स के साथ आते हैं। नेक्सॉन  का पेट्रोल इंजन 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि डीजल इंजन 17 से 23 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की कीमत करीब सात लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच है। 

5-होंडा डब्ल्यू आर-वी

होंडा ने होंडा डब्ल्यूआर-वी का स्पेशल और एक्सक्लूसिव एडिशन हाल में लॉन्च किया है। यह कार पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ मौजूद है। रेग्यूलर मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस गाड़ी के नए “एक्सक्लूसिव एडिशन” में कुछ बदलाव किए गए हैं इसमें नया ब्लैक टेलगेट स्पॉलइर, एल.ई.डी स्टॉप लाइट, ब्लैक सीट कवर, बॉडी ग्राफिक्स और एक्सक्लूसिव बैजिंग दी गई है।पेट्रोल वेरियंट की कीमत 9.34 लाख और डीजल वेरियंट की कीमत 10.47 लाख रुपये है। ये गाड़ी पहले से ही महिंद्रा एक्सयूवी 300 को कड़ी टक्कर दे रही है। 

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X