Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

सैमसंग इंडिया ने लॉन्च किया सैमसंग ई.डी.जी.ई. कैम्पस प्रोग्राम का पांचवां संस्करण

Updated on Wednesday, September 23, 2020 05:38 AM IST

भारत - भारत के सबसे भरोसेमंद कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, ने अपने अखिल भारतीय कैंपस प्रोग्राम सैमसंग ई.डी.जी.ई. के पांचवें संस्करण की शुरुआत की है। देश के शीर्ष कॉलेजों की श्रेष्ठ प्रतिभाएं यहां वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करेंगी। यहां वे सैमसंग के टॉप लीडर्स से मुलाकात करेंगे और समस्या का अनूठा समाधान प्रदान करेंगे। 

इस वर्ष, शीर्ष बी-स्कूल्स, इंजीनियरिंग कॉलेजों और डिजाइन स्कूल्स सहित 20 कैंपस के छात्र इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम वर्चुअल स्वरूप में होगा।

यह प्रोग्राम तीन राउंड का है। पहला राउंड आइडिएशन का है, इस राउंड में टीम के सदस्य एक साथ आकर एक एक्जीक्यूटिव केस समरी तैयार करते हैं। कैंपस राउंड में शॉर्टलिस्ट की गई टॉप टीमें केस स्टडी पर काम करती हैं, और रीजनल राउंड में अपने विस्तृत सॉल्यूशन प्रस्तुत करती हैं। रीजनल राउंड के अंत में, शीर्ष 8-10 टीमों को चुना जाता है और उनके संबंधित समाधानों पर सैमसंग लीडर्स द्वारा सलाह दी जाती है। फिनाले की 8-10 टीमें नेशनल राउंड में अंतिम तीन विजेता टीमों में शामिल होने के लिए संघर्ष करती हैं।

(SUBHEAD)

केन कांग, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, सैमसंग एसडब्ल्यूए ने कहा, “सैमसंग में, हम जो भी कुछ करते हैं इनोवेशन उसके केंद्र में होता है। प्रत्येक प्रोग्राम के साथ हमारी यही कोशिश होती है कि हम भारत की युवा प्रतिभाओं को उभार सकें और इनोवेशन के लिए उन्हें प्लेटफॉर्म प्रदान करें। पिछले कुछ वर्षों में, सैमसंग ई.डी.जी.ई. एक ऐसा माध्यम बनकर सामने आया है, जहां छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए प्लेटफॉर्म मिलता है। आज जहां हम इस प्रोग्राम के पांचवें संस्करण में प्रवेश कर रहे हैं, हम छात्रों से और भी अधिक व्यावहारिक समाधान प्राप्त करने के लिए आशान्वित हैं।” 

प्रोग्राम के लिए, छात्र अपने कैम्पस के भीतर विभिन्न वर्षों/स्पेशिलाइजेशन से संबंधित तीन सदस्यों की एक टीम बना सकते हैं। आइडियेशन राउंड में, टीमों से अनुसंधान, विश्लेषण, विचार-मंथन और सबसे नवीन दृष्टिकोण तैयार करने और ऐसी एक्जिक्यूटिव समरी प्रस्तुत करने की उम्मीद की जाती है जो प्रस्तावित रणनीति को व्यापक रूप से परिभाषित करती है। इसके बाद सैमसंग लीडर्स और मैनेजर्स की ज्यूरी कैंपस टीमों को रीजनल राउंड में प्रतिनिधित्व करने के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी। 

2019 में, सैमसंग ई.डी.जी.ई. में 1,291 टीमों के 3,873 छात्रों ने भागीदारी की। इन टीमों ने देश के 20 प्रमुख संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया। इस वर्ष की थीम स्थानीय समुदायों के लिए ’ड्राइविंग फॉर चेंज’ थी, जिसमें प्रतिभागियों को स्थानीय महत्व की सूक्ष्म समस्याओं को हल करने और अभिनव समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। 

इसकी विजेता आईआईएम लखनऊ की टीम ‘स्काईफोर्स’ बनी, इस टीम में हिमशिखा, अभिलाष I और निथिया सीएच शामिल हैं। इस टीम ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं को और अधिक कुशल बनाने के लिए एक समाधान प्रस्तुत किया है। आशा कार्यकर्ता भारत भर में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं जैसे ट्रैकिंग, सूचना विषमता, और मैनुअल डेटा रजिस्ट्रेशन आदि का एक टेक्नोलॉजी बेस्ड सॉल्यूशन सामने रखा। कैंपस प्रोग्राम का फिनाले गुरुग्राम में हुआ था। 

दिसंबर 2016 में शुरू हुआ, सैमसंग ई.डी.जी.ई. अपनी तरह का पहला कैम्पस प्रोग्राम है जो देश के प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, सार्थक विचारों का आदान-प्रदान करने और अपने करियर की एक बेहतर शुरुआत करने का अवसर प्रदान करता है। सैमसंग इंडिया ने लॉन्च किया सैमसंग ई.डी.जी.ई. कैम्पस प्रोग्राम का पांचवां संस्करण; युवा प्रतिभाओं को वास्तविक जीवन की मुश्किलें हल करने के लिए किया आमंत्रित

 

 

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X