Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

एम्पज़िला लेकर आया है एशिया का पहला डिजिटल जॉब फेयर-2019

Updated on Friday, April 26, 2019 06:53 AM IST

'एम्पज़िला' ने एक प्रेस वार्ता में घोषणा की कि भारत का पहला डिजिटल रोजगार मोबाइल ऐप 'एम्पज़िला' 26 अप्रैल, 2019 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत का पहला डिजिटल जॉब फेयर आयोजित करने जा रहा है, जिसके लिए गेट नंबर 9 से प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्रवेश किया जा सकता है।

एम्पज़िला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का यह डिजिटल जॉब फेयर अक्सर लगने वाले पारंपरिक रोजगार मेलों से बिल्कुल अलग होगा। हम नौकरी तलाशने वालों के लिए जॉब सर्च को और आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे भर्तीकर्ताओं के समक्ष स्वयं को बेहतर तरीके से पेश कर सकें। उदाहरण के लिए, अब नौकरी चाहने वालों या नौकरी के इच्छुक लोगों को पसीना नहीं बहाना पड़ेगा, बल्कि वे एक ऐसे वातानुकूलित सभागार में बैठे होंगे, जिसमें उनके सामने विभिन्न उद्योगों के शीर्ष मानव संसाधन विशेषज्ञ होंगे, जो नौकरी के दौरान पेश आने वाली विविध चुनौतियों या सवालों के बारे में सामने ही चर्चा करेंगे। वे भर्तियों के बारे में सवाल कर सकते हैं जैसे कि एक नियोक्ता नौकरी चाहने वालों से वास्तव में क्या चाहता है। वे किस तरह से रोजगार हेतु अपने अवसर बढ़ा सकते हैं, कैसे खुद को पेश करें कि नियोक्ता का ध्यान उन पर जाये।

'इसलिए अब क्या होने जा रहा है – जॉब फेयर में नौकरी चाहने वालों को साक्षात्कार से ठीक पहले तैयार करने के लिए विशेषज्ञों का समूह सामने होगा। इस प्रक्रिया से अभ्यर्थी के अंदर पहले से कहीं अधिक आत्मसम्मान होगा, सकारात्मकता होगी और उसका ऊर्जा स्तर भी पहले से कहीं अधिक बढ़ा हुआ होगा,' एम्पजिला के डायरेक्टर दिक्षांक कुमार ने बताया।

नौकरी चाहने वालों को ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें अपना प्रोफ़ाइल भरना होगा। अपने सीवी को मोबाइल एप्लिकेशन में अपलोड करने के बाद वे सीधे रिक्रूटर्स के साथ चैट कर पाएंगे और नौकरी के लिए अपने आवेदन की स्थिति भी तत्काल जान पाएंगे। दूसरी बात, जॉब फेयर में एलईडी स्क्रीन लगी होगी, जिस पर स्टॉल नं, कंपनी का नाम और नौकरी का विवरण दिया होगा जो भर्तीकर्ताओं को सही कैंडीडेट खोजने में मदद करेगा। अभ्यर्थियों को भी पता चलता रहेगा कि किस स्टॉल पर जाना है और किस तरह से। इस तरह से समय नष्ट नहीं होगा। कंपनी का एकमात्र मकसद है कि भर्ती करने वाले को सही समय पर सही उम्मीदवार मिलें और नौकरी चाहने वाले को बेहतर भविष्य के लिए सही नियोक्ता मिल सके।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X