हांगकांग - भारत के शीर्ष पुरुष शटलर किदांबी श्रीकांत ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि विश्व नंबर चार साइना नेहवाल का सफर क्वार्टर फाइनल में आकर थम गया। साइना की हार के साथ महिला सिंगल्स में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।