Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

विश्व कप संभावित खिलाड़ियों का चयन गुरुवार को

Updated on Thursday, December 04, 2014 11:17 AM IST

मुंबई - ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये 30 संभावित खिलाडय़िों का चयन गुरुवार को किया जायेगा। खराब फॉर्म में चल रहे कुछ खिलाडय़िों को भी मौका दे सकते हैं। संदीप पाटिल की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय चयन समिति की बैठक एक बजे शुरु होगी। बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने यह जानकारी दी। विश्व कप 2011 विजेता रही टीम के सदस्य युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और आशीष नेहरा फिलहाल खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे युवराज हाल ही में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं लिहाजा देखना होगा कि चयनकर्ता उन्हें प्रारंभिक सूची में चुनते हैं या नहीं। चयनकर्ता सात जनवरी को अंतिम टीम का चयन करेंगे जिसे 14 फरवरी से 29 मार्च तक होने वाले विश्व कप के लिये आईसीसी को भेजा जायेगा। युवराज ने विजय हजारे ट्रोफी में सिर्फ एक अर्धशतक जमाया और देवधर ट्राफी में उत्तरी क्षेत्र के लिये खेली एक पारी में नाकाम रहे। अब देखना यह होगा कि पंजाब के हरफनमौला बल्लेबाज को जगह मिल पाती है या नहीं जो बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

जबकि टीम में रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे दो और खिलाड़ी शामिल हैं। वीरेंद्र सहवाग को ऑस्ट्रेलियाई पिचें रास आती है, लेकिन पिछले कुछ अर्से में वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उत्तर क्षेत्र वनडे लीग में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 80 रन की एक पारी खेली, लेकिन पिछले रेकॉर्ड को देखते हुए वह एक्स फैक्टर हो सकते हैं। छत्तीस बरस के सहवाग की राह में उनकी उम्र रोड़ा साबित हो सकती है। दिल्ली के ही उनके साथी गौतम गंभीर भी 2011 की विजयी टीम के सदस्य थे जिन्होंने बेहतर फॉर्म दिखाया है।

उत्तर क्षेत्र से अनुभवी गेंदबाज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और बायें हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी हैं। हरभजन को पिछले कुछ समय से चयनकर्ताओं की तवज्जो नहीं मिली और परवेज रसूल को उन पर तरजीह दी जा रही है। स्पिनर आर अश्विन वापसी के बाद से कोई कमाल नहीं करने के बावजूद पहली पसंद होंगे। बायें हाथ के तेज गेंदबाजों में जहीर खान और इरफान पठान फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं जबकि 35 वर्षीय नेहरा फिट हैं। वह चैम्पियंस लीग और घरेलू वनडे मैच खेल चुके हैं, लेकिन फिर उनकी उम्र आड़े आ सकती है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दो वनडे जीतने वाली 14 सदस्यीय टीम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें उन खिलाडय़िों को शामिल किया जायेगा जिन्हें आराम दिया गया था।

इनमें एम एस धोनी, ईशांत शर्मा, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और जडेजा शामिल हैं। देवधर ट्रोफी सेमीफाइनल में 151 रन बनाने वाले बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी भी दावेदारों में हैं। चयनकर्ता मुंबई के रणजी कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर भी गौर कर सकते हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर हैं। 

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X