मुम्बई - वेस्ट इंडीज के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैच और एकमात्र टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। वनडे टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन स्पिनर अक्षर पटेल को टीम में चुना गया है। जबकि टी20 टीम में संजू सैमसन, कर्ण शर्मा और मनीष पांडे को शामिल किया गया है। ऑफ स्पिनर आर अश्विन को दोनों टीमों में जगह नहीं मिल पाई है। टी-20 टीम से अंबाती रायुडु, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा, कुलदीप यादव और मुरली विजय को भी बाहर रखा गया है।
रोचक बात है कि अंबाती रायुडु ने इंग्लैण्ड के खिलाफ हाल ही में टी-20 मुकाबला खेला था लेकिन उन्हें इस बार बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं स्टुअर्ट बिन्नी को भी टी-20 टीम में जगह दी गई है। अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रंखला खेली थी।